कानपुर, प्रदीप शर्मा - कचहरी परिसर में आगामी 23 फरवरी को लाजपत भवन मोती झील में छत्रपति महोत्सव मनाए जाने के सम्बन्ध में मंगलवार को अधिवक्ताओं की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए एडवोकेट राजेन्द्र प्रसाद वर्मा ने कहा कि हिन्दवी स्वराज के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज की जयन्ती के अवसर पर छत्रपति महोत्सव का आयोजन होगा। केडीए द्वार पर स्थापित शिवाजी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर महोत्सव का शुभारंभ होगा। उसके पश्चात भव्य शोभायात्रा निकाली जाए जो लाजपत भवन पर समाप्त होगी। लाजपत भवन में किसान सेवा संघ के
राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश काकडे महाराष्ट्र, पाटीदार अनामत आंदोलन प्रमुख एवं दि मिशन सरदार के अध्यक्ष चिराग भाई पटेल गुजरात, मराठा समन्वय परिषद प्रधान एवं शिवभारत दिनदर्शिका के सम्पादक कमलेश पाटिल दिल्ली सम्बोधित करेगे साथ ही समाजिक क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाले नागरिकों का सम्मान छत्रपति महोत्सव आयोजन समिति करेगी। महोत्सव में सामाजिक समरसता कायम रखने के लिये सहभोज आयोजित किया गया है। बैठक बैठक में एड. जीतेन्द्र सचान, एड. रुपेश गंगवार, एड. एसके सिंह, एड. निखिल पटेल, एड. सुमित सिंह, विभा उत्तम भी नीलिका चौधरी, सत्यम पटेल आदि मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment