चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । जिले के बहुचर्चित कोषागार घोटाले में आखिरकार बड़ी कार्रवाई सामने आई है। अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी नगर अरविन्द कुमार वर्मा के नेतृत्व में गठित एसआईटी टीम ने पांच वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर सनसनी फैला दी। कोतवाली कर्वी में दर्ज मु0अ0सं0 657ध्25ए विभिन्न धाराओं सहित बीएनएस और आईटी एक्ट के तहत नामजद जीवनलालए नत्थूरामए लल्लू प्रसाद
![]() |
| कोषागार कांड में फरार पांच आरोपियों की गिरफ्तारी |
कुशवाहाए कैलाश नाथ पाण्डेय और शिवंगल को पुलिस ने दबोच लिया। गिरफ्तारी की इस कार्रवाई को निरीक्षक अजीत कुमार पाण्डेयए निरीक्षक राकेश कुमार मौर्याए उपनिरीक्षक राजेश कुमार और आरक्षी कुलदीप द्विवेदी की टीम ने अंजाम दिया। लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी से मामले की जांच को नई गति मिलने की उम्मीद है और अब घोटाले के पूरे नेटवर्क से पर्दा उठने की संभावना तेज हो गई है।


No comments:
Post a Comment