देवेश प्रताप सिंह राठौर
उत्तर प्रदेश, उन्नाव। सिंगरोसी गांव स्थित रिमझिम स्टील फैक्ट्री में मानकों कीअनदेखी से फैल रहे प्रदूषण की शिकायत लेकर जिलाधिकारी से मिलने पहुंचे एक सैकड़ा पुरुष और महिलाओं ने जब जिलाधिकारी से मिलना चाहा तो उनको मिलने से रोक दिया गया जिससे नाराज ग्रामवासी जिलाधिकारी कार्यालय गेट के अंदर धरने पर बैठ गए पूर्वान 11:00 बजे प्रारंभ धरने को समाप्त कराने के लिए एडीएम, सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ सिटी, तथा भारी पुलिस बल जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पर यह दबाव बनाते रहे कि आपका ज्ञापन जिलाधिकारी महोदय को पहुंचा दिया जाएगा और सम्यक कार्यवाही की जाएगी जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा तथा महिलाएं इस बात पर अड़ी रही कि बगैर जिला अधिकारी महोदय से मिले हम लोग वापस जाने वाले नहीं इस बीच कुछ बिचौलिए दोनों तरफ मिलकर जिला अध्यक्ष सहित कांग्रेस जनों को यह समझाने में सफल नहीं रहे धरना अनवरत चलता रहा प्रभारी मंत्री
को विदा करने के उपरांत जिलाधिकारी 3:00 बजे जब अपने कार्यालय पहुंचे तो सर्वप्रथम उन्होंने सभी महिला पुरुष सत्याग्रहियों समेत कांग्रेस जनों को अपने ऑफिस में बुलाकर सौहार्द पूर्ण वार्ता की उन्होंने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी से पूर्व में की गई कार्रवाई के बारे में जानकारी ली तथा स्वत संज्ञान लेकर उत्तर प्रदेश पर्यावरण नियंत्रण बोर्ड को निर्देशित किया कि कल मौके पर जाकर स्थित का जायजा लेंगे इस बीच उन्होंने एक प्रशासनिक अधिकारी सहित पांच अधिकारियों की एक कमेटी नियुक्त की साथ ही महिलाओं के यह कहने पर कि उनके बच्चों की जहां आंखों में शिकायत आ रही है वही बुजुर्गों को सांस लेने में कठिनाई हो रही है जिलाधिकारी ने कहा कि कल ही आपके गांव एक मेडिकल टीम जाएगी और वहीं पर बाकायदा सब की टेस्टिंग होगी और इलाज होगा यदि स्टील फैक्ट्री प्रबंधन प्रदूषण नियंत्रण की अवहेलना कर रही है तो निश्चित रूप से उनका लाइसेंस निलंबित होगा जिलाधिकारी ने सभी को आश्वस्त करते हुए कहा कि आप की समस्या का निराकरण होगा और दोषी बक्से नहीं जाएंगे इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा वरिष्ठ उपाध्यक्ष हनुमत सिंह महामंत्री अनुराग सिंह पूर्व प्रवक्ता प्रदीप पासी मोहम्मद बशीर खलीक खान सभासद शिव वीरेंद्र पूर्व राकेश कुशवाहा अमर प्रकाश शफीक अहमद हरि वर्मा सुनील कुशवाहा पंकज जायसवाल पप्पू शर्मा सैयद सैफ मालती छनाका सचिव प्रेमा गौतम सहित जहां आधा सैकड़ा महिलाएं पुरुष कार्यालय में थे वहीं लगभग डेढ़ सैकड़ा लोग कार्यालय के बाहर खड़े थे।


No comments:
Post a Comment