देवेश प्रताप सिंह राठौर
उत्तर प्रदेश, झाँसी। स्वर्गीय पुरुषोत्तम नाटीरायण द्विवेदी की चतुर्थ पुण्यतिथि के अवसर पर शनिवार को नगर में श्रद्धा और सेवा भाव से परिपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सिद्ध प्राचीन सखी के हनुमान मंदिर एवं सिद्ध काली जी मंदिर में शीतलहर को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु गद्दे भेंट किए गए। कार्यक्रम के तहत समाजसेवी गतिविधियों को आगे बढ़ाते हुए बुंदेलखंड कुष्ठ आश्रम (लक्ष्मी गेट, बाहर) जरूरतमंदों के बीच फल, नमकीन, बिस्किट, वस्त्र आदि का वितरण किया गया। सेवा कार्य में बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता निभाई और पुण्यतिथि को सेवा-दिवस के रूप में मनाया।
इस अवसर पर स्वर्गीय द्विवेदी के पुत्र अतुल दुबे बंटी एवं रामकुमार दुबे के साथ व्यापारी वर्ग से संजय रेजा, नीरज रेजा, राजकुमार गेंदा, मुकेश राय, मुकेश शर्मा, अरविंद शर्मा, गौरव सहगल, चंदू जैन, पंडित निलेश, सुनील अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. संदीप सरावगी एवं रवि त्रिपाठी की गरिमामयी उपस्थिति रही। अंत में डॉ. संदीप सरावगी ने आयोजन में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया और कहा कि स्वर्गीय पुरुषोत्तम नारायण द्विवेदी की स्मृति में किया गया यह सेवा कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देता है।


No comments:
Post a Comment