दिल्ली में आयोजित समारोह में सम्मानित हुए शिक्षाविद सौरभचंद्र - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, February 4, 2026

दिल्ली में आयोजित समारोह में सम्मानित हुए शिक्षाविद सौरभचंद्र

दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित हुआ था कार्यक्रम

बांदा, के एस दुबे । दिल्ली स्थित कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में 24 जनवरी को आयोजित एक भव्य समारोह में विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संगठनों द्वारा शिक्षाविद् सौरभ चंद्र गुप्ता को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन नेशनल एंटी करप्शन कमीशन तथा इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स क्राइम कंट्रोल एंड कल्चरल काउंसिल के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। समारोह में संजय चंद्र गुप्ता को राष्ट्र चेतना गौरव सम्मान, भारत रत्न अटल बिहारी भारत गौरव सम्मान, नेताजी सुभाष चंद्र बोस भारत गौरव सम्मान एवं डॉ. एपीजे

दिल्ली में शिक्षाविद सौरभ को सम्मानित करते हुए अतिथि

अब्दुल कलाम भारत गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। बताया गया कि यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में विगत 18 वर्षों से किए जा रहे उत्कृष्ट कार्य और बेहतर शैक्षणिक प्रबंधन के लिए प्रदान किया गया है। सौरभ चंद्र गुप्ता किडजी इंडिया नगर एवं इन्वेंटर्स इंस्टीट्यूट से जुड़े हुए हैं और उन्होंने बच्चों की शिक्षा में नवाचार के माध्यम से एक नई दिशा देने का कार्य किया है। समारोह में उपस्थित गणमान्य लोगों ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए इसे समाज और राष्ट्र के लिए प्रेरणादायक बताया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages