चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । जिले स्थित जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय द्वारा उच्च प्राथमिक विद्यालय कुशवाहा बस्ती में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के तृतीय दिवस पर सेवाए संस्कार और सामाजिक चेतना का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ डीन डॉ महेंद्र कुमार उपाध्याय एवं विशिष्ट अतिथि डॉ विनोद कुमार मिश्रा ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। मुख्य अतिथि ने स्वयंसेवकों को सेवाए सहयोग और समर्पण की भावना को जीवन में उतारने का संदेश दियाए वहीं विशिष्ट अतिथि ने अनुशासन और सत्यनिष्ठा को श्रेष्ठ जीवन का आधार बताया। दिव्यांग स्वयंसेवकों. रेखाए वर्षाए अमरनाथए विशालए
![]() |
| एनएसएस शिविर में मौजूद अधिकारीगण |
रोशन और सिकंदर. ने नशा मुक्ति पर प्रभावशाली नाटक प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह को भाव.विभोर कर दिया। जागरण सत्र में भक्ति गीतों और सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ ने आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार किया। श्रमदान के तहत स्वयंसेवकों ने सड़क के गड्ढे भरकर ग्रामवासियों की सराहना अर्जित कीए सचमुच स्वयं से पहले सेवा का मंत्र चरितार्थ हुआ।
.jpeg)

No comments:
Post a Comment