रामायण मेला में कवि सम्मेलन आयोजित, मनमभावन प्रस्तुतियों ने मन मोहा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, February 4, 2026

रामायण मेला में कवि सम्मेलन आयोजित, मनमभावन प्रस्तुतियों ने मन मोहा

जादूगर ने किया हृदय का एक्सरे, प्लेट में उभरे श्रीराम-सीता के चित्र

खिरिया गांव में आयोजित हो रहा संत समागम और कवि सम्मेलन

बांदा, के एस दुबे । एक फरवरी से पांच फरवरी तक निरंतर चल रहे, राष्ट्रीय ग्रामीण अंचल रामायण मेला ग्राम खिरिया में संत समागम कवि सम्मेलन राम कथाएं और अन्य प्रातों से आए हुए कलाकारों का जमावड़ा लगा हुआ है, प्रतिदिन मनभावन प्रस्तुतियां दी जा रही हैं। केंद्रीय संचार ब्यूरो सूचना प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार से आई हुई जादू टीम, आरसी योगा एंड पार्टी द्वारा भारत सरकार की नीतियों का प्रचार प्रसार करते हुए, कामदगिरि के अधिकारी महंत, मदन गोपाल दास को मंच में बुलाकर योगा जी ने जादूई हृदय का एक्सरे किया और जनता जनार्दन में घोषणा की। जादूगर ने कहा कि आज हम बताएंगे कि स्वामी जी के हृदय में हमेशा क्या रहता है, और

जादूगरी दिखाते हुए आरसी योगा।

उनके हृदय में काली एक्स-रे प्लेट पकड़ा दी, देखते ही देखते उस प्लेट में सुंदर रामजी की तस्वीर उभर आई, और योगा जी ने कहा स्वामी जी के हृदय में हमेशा राम बसते हैं, राम जी का दर्शन करते ही पंडाल में बैठे सभी स्त्री पुरुष बच्चों ने प्रसन्न होकर जय श्री राम के नारे लगाते हुए तालियां बजाईं। पूरा पंडाल राममय हो गया फिर योगा ने जादुई करिश्मे द्वारा सुंदर ताजे फूलों की मलायें बनाकर श्रीराम जी को अर्पित किया और दूसरी माला से कामदगिरि के महंत मदन गोपाल दास को सम्मानित किया। जादूगर ने ने बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ प्रधानमंत्री खाद्यान्न पूर्ति योजना आजादी का अमृत महोत्सव प्रधानमंत्री शहरी एवं ग्रामीण आवास योजना आदि सभी भारत की नीतियों उपलब्धियों को मनोरंजक ढंग से प्रस्तुत किया, सभी ने देखा सुना और सराहा। इस मेला के आयोजक विमल कांत तिवारी ने केंद्रीय संचार ब्यूरो सूचना प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार की राहना करते हुए योगा एंड पार्टी को अंग वस्त्र से अलंकृत कर सम्मानित किया। इस मौके पर सैकड़ों लोग मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages