चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : विकास भवन कर्वी स्थित समुदाय प्रबन्धित प्रशिक्षण केन्द्र सोनेपुर में बुधवार को सम्पूर्णता अभियान 2.0 का शुभारंभ जनपद के प्रभारी मंत्री मनोहरलाल (मन्नू कोरी) ने माता सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर तथा दीप प्रज्ज्वलित कर किया। यह अभियान आगामी 14 अप्रैल तक संचालित किया जाएगा।मंत्री ने मॉडल वी.एच.एस.एन.डी. का शुभारंभ करते हुए सत्र में उपस्थित 16 गर्भवती महिलाओं एवं 10 किशोरी बालिकाओं को पोषाहार वितरित किया। साथ ही 15 कुपोषित बच्चों को पोषण किट प्रदान कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान पांच गर्भवती महिलाओं, दो बच्चों एवं 10 किशोरी बालिकाओं का टीकाकरण भी किया
गया। मुख्य विकास अधिकारी डी.पी. पाल ने स्वास्थ्य विभाग एवं आईसीडीएस विभाग के ग्राम स्तरीय कार्यकर्ताओं से कहा कि ईमानदारी, निष्ठा और सेवा भाव के साथ कार्य कर सम्पूर्णता अभियान को सफल बनाए। आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों, एएनएम, आशा एवं सीएचओ से कहा कि पूरी लगन और समर्पण के साथ कार्य करते हुए सम्पूर्णता अभियान 2.0 को जन-जन तक पहुंचाकर सफल बनाएं। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, भाजपा जिलाध्यक्ष महेन्द्र कोटार्य, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. भूपेश द्विवेदी, अपर पुलिस अधीक्षक सत्यपाल सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी पी.डी. विश्वकर्मा, बाल विकास परियोजना अधिकारी महेन्द्र पटेल, वीरेन्द्र कुशवाहा, बीएल गुप्ता सहित सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment