कमियां पाए जाने पर खंड विकास अधिकारी और ग्राम सचिव से डीएम का जवाब तलब - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, February 24, 2026

कमियां पाए जाने पर खंड विकास अधिकारी और ग्राम सचिव से डीएम का जवाब तलब

विकासखंड कार्यालय और तहसील का डीएम ने  किया निरीक्षण 

बाँदा, के एस दुबे । जिलाधिकारी जे. रीभा ने  विकास खण्ड कार्यालय नरैनी एवं तहसील नरैनी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत निर्माणाधीन आवासों की प्रगति की जानकारी लेते हुए जो आवास पूर्ण हो गये, उन्हें तृतीय किश्त की धनराशि जारी करने के निर्देश दिये। विकास खण्ड कार्यालय में कतिपय कार्यों में कमियां पाये जाने पर खण्ड विकास अधिकारी नरैनी एवं ग्राम पंचायत विकास अधिकारी नरैनी का स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों के गठन के कार्य में प्रगति तथा सीसीएल कराये जाने के निर्देश दिये। व्यक्तिगत शौचालय निर्माण कार्य तेज गति से पूर्ण कराये जाने तथा फैमिली आईडी बनाये जाने के कार्य में सुधार लाने के निर्देश दिये। उन्होंने क्षेत्र पंचायत एवं ग्राम पंचायत निधि में प्राप्त धनराशि से विकास कार्यों को कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने निरीक्षण के दौरान मनरेगा कक्ष, कम्प्यूटर रूम तथा


कर्मचारियों के देयकों सम्बन्धी प्रपत्रों का निरीक्षण करते हुए अभिलेखों को पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने पाॅचवें वित्त आयोग की धनराशि से शीघ्र कार्यों को पूर्ण कराने के निर्देश दिये। तहसील निरीक्षण के दौरान भूलेख कार्यालय, अभिलेखागार, संग्रह अनुभाग, नजारत अनुभाग तथा कार्यालय तहसीलदार का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान वसूली एवं राजस्व वादों के निस्तारण की जानकारी लेते हुए समय से वादों का निस्तारण किये जाने तथा वसूली बढाये जाने के निर्देश दिये। दाखिल दफ्तर का कार्य समय से पूर्ण किये जाने तथा गत तहसील दिवस में प्राप्त शिकायतों की निस्तारण रिपोर्ट में कानूनगो एवं लेखपाल की रिपोर्ट फोटो सहित लगाये जाने के निर्देश दिये। कृषक दुर्घटना बीमा योजना के प्रकरणों का समय से निस्तारण करने तथा बडे बकायेदारों से वसूली किये जाने के निर्देश दिये। नजारत अनुभाग में रजिस्टर 4 व 9 का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने सेवा निवृत्त कार्मिकों के देयकों का भुगतान एवं उनके अभिलेखों को अद्यतन रखे जाने के निर्देश सम्बन्धित पटल सहायक को दिये। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी नरैनी श्री अमित शुक्ला, तहसीलदार श्री सतीश कुमार वर्मा, बीडीओ नरैनी श्री प्रमोद कुमार सिंह सहित अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages