260 बच्चों को दी होम्योपैथिक औषधि
फतेहपुर, मो शमशाद । इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी, आरोग्य भारती, दि होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान डॉ सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजकत्व में गत वर्षों की भांति चेयरमैन व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ अनुराग श्रीवास्तव ने चिकनपॉक्स बचाव महाभियान चलाया। महाभियान का शुभारंभ डॉ अनुराग ने प्राथमिक विद्यालय तुराब अली का पुरवा के बच्चों को होम्योपैथिक औषधि खिलाकर किया।
![]() |
| बच्चों को चिकनपाॅक्स से बचाव की दवा देते डा. अनुराग। |
डॉ अनुराग ने कहा कि हम सभी स्वच्छता को अपने जीवन में उतारकर बहुत सारी बीमारियों से बच सकते हैं। डॉ अनुराग ने प्राथमिक विद्यालय तुराब अली का पुरवा के 54, उच्च प्राथमिक विद्यालय आदर्श खेलदार के 101, उच्च प्राथमिक विद्यालय महात्मा गांधी के 105 कुल 260 बच्चों को चिकनपॉक्स से बचाव व संक्रमण को कम करने में सहायक होम्योपैथिक औषधि का वितरण किया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या चन्द्रप्रभा, पान कुमारी सहित प्रमुख सहयोगी आजीवन सदस्य हिमांशु श्रीवास्तव व प्रेमचंद्र मौर्य उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment