जेवरात बरामद, दो फरार अभियुक्तों की तलाश में जुटी पुलिस
फतेहपुर, मो शमशाद । सदर कोतवाली पुलिस ने चोरी की एक बड़ी घटना का सफल अनावरण करते हुए लगभग पांच लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। इस मामले में दो अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक तारकेश्वर राय, एसओजी प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार यादव व इंटेलीजेंस विंग के उपनिरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा अपनी-अपनी टीमों के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। तभी मुखबिर की सूचना पर एहसान पुत्र हलीम निवासी वारसी मैरिज हाल के पीछे अरबपुर को शुक्रवार की सुबह लोधीगंज पुल के पास अजगवां मोड़ से कुछ पहले गिरफ्तार किया
![]() |
| पुलिस टीम की गिरफ्त में चोर। |
गया। अभियुक्त के कब्जे से एक जोड़ा कान की झुमकी, मांग की बेंदी, अंगूठी, गले का हार, दस सफेद धातु की अंगूठी, चार छल्ले सहित सोने-चांदी के कई जेवरात बरामद किए गए हैं, जिनकी कुल अनुमानित कीमत करीब पांच लाख रूपए बताई गई है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोत्तरी करते हुए अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार वादी आरिफ पुत्र बाबू निवासी ननकू मैदान पीरनपुर की तहरीर पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद किया। इस प्रकरण में फैजान पुत्र जावेद अहमद, यासीन पुत्र मोहम्मद रशीद निवासीगण अरबपुर फरार हैं। पुलिस टीम उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में सदर कोतवाली उपनिरीक्षक रीतेश कुमार राय, संदीप कुमार, कांस्टेबल श्यामवीर, अमित कुन्तल, कुलदीप सिंह, एसओजी के हेड कांस्टेबल शैलेन्द्र कुशवाहा, कांस्टेबल अभिमन्यु सिंह पटेल, इंटेलीजेंस विंग के हेड कांस्टेबल पंकज दुबे, मनोज कुमार मौर्य, कांस्टेबल पवन कुमार, विकास व हरीश शामिल रहे।


No comments:
Post a Comment