फतेहपुर, मो शमशाद । शहर के मुराइनटोला स्थित हनुमान मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में आने जाने वाले लोगों ने लाइन में लगकर भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। श्रद्धालुओं ने सबसे पहले हनुमान जी के मंदिर में हवन पूजन किया और हनुमान जी को भोग लगाया। इसके बाद भंडारे में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि उनके पति की छठी पुण्यतिथि के अवसर पर यह भंडारा आयोजित किया गया है। यह
![]() |
| भण्डारे का प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु। |
भंडारा आगे भी अनवरत आयोजित किया जाता रहेगा और लोग भंडारे में प्रसाद ग्रहण करेंगे। इस दौरान आलोक रंजन, आदर्श रंजन, आकांक्षा, अंकित, अभिषेक श्रीवास्तव, अनमोल, अलका, रुनझुन, आशीष, आदित्य श्रीवास्तव, सच्चन श्रीवास्तव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment