प्रोजेक्ट अमृत के तहत हुई सफाई
सैकड़ों सेवादारों ने रचा इतिहास
मानिकपुर चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । मानिकपुर में रविवार 22 फरवरी को प्रोजेक्ट अमृत के अंतर्गत स्वच्छ जलए स्वच्छ मन अभियान ने सेवा और अध्यात्म का अनुपम संगम प्रस्तुत किया। प्रातः 8 बजे से 11 बजे तक संत निरंकारी मिशन के सैकड़ों सेवादारों ने मुखी आनंद राज श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में ऐतिहासिक राम भरोसा तालाब की व्यापक सफाई की। जल को जीवन की आधारशिला मानते हुए इस पहल ने केवल तालाब की गंदगी हटाने का कार्य नहीं कियाए बल्कि समाज में जागरूकता और सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश भी दिया। सफाई स्थल पर ही
![]() |
| कार्यक्रम के प्रेरणाश्रोत सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित |
संत इंद्रपाल की अध्यक्षता में विशाल सत्संग का आयोजन हुआए जहां सेवाए समर्पण और करुणा का भाव श्रद्धालुओं के अंतर्मन को स्पर्श करता रहा। सत्संग उपरांत प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। यह अभियान सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित के मार्गदर्शन में देशभर के 25 राज्यों और 930 शहरों में एक साथ संचालित हुआए जिसमें लाखों स्वयंसेवकों की भागीदारी ने इसे जनआंदोलन का स्वरूप दिया। संत निरंकारी चौरिटेबल फाउंडेशन द्वारा आयोजित यह पहल पर्यावरण संरक्षणए जल सुरक्षा और सामाजिक उत्तरदायित्व का सशक्त उदाहरण बनकर उभरी। स्वच्छ जल, स्वच्छ मन का संदेश स्पष्ट था. जब जल निर्मल होगा, तभी मन और समाज भी स्वच्छता की राह पर अग्रसर होंगे।
.jpeg)

No comments:
Post a Comment