आपदा से मुकाबले को तैयार चित्रकूटए वार्डेन और फायर स्वयंसेवकों का विशेष प्रशिक्षण - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, February 23, 2026

आपदा से मुकाबले को तैयार चित्रकूटए वार्डेन और फायर स्वयंसेवकों का विशेष प्रशिक्षण

ऑपरेशन सिन्दूर की सीख

अब हर वार्ड में प्रशिक्षित सुरक्षा प्रहरी 

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । 23 फरवरी सोमवार को पूर्वान्ह 11 बजे कलेक्ट्रेट परिसर स्थित नियंत्रण कक्ष में नागरिक सुरक्षा विभाग के नवनियुक्त वार्डेन सेवा एवं गृह अग्निशमन सेवा के विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ गरिमामयी वातावरण में हुआ। मुख्य अतिथि अरुण कुमार ;अपर जिलाधिकारी न्यायिकद्ध और विशिष्ट अतिथि अजय कुमार ;डिप्टी कलेक्टरध्उप नियंत्रकद्ध ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। आपदा विशेषज्ञ राहुल सिंह एवं वार्डन पुष्पराज मिश्रा ने अतिथियों का स्वागत किया। सिंडीकेट लीडरों और स्वयंसेवकों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति ने कार्यक्रम को जीवंत बना दिया। मुख्य अतिथि ने मई 2025 के ऐतिहासिक ऑपरेशन सिन्दूर के बाद बदले राष्ट्रीय और स्थानीय सुरक्षा परिदृश्य का उल्लेख करते हुए कहा कि नागरिक सुरक्षा के वार्डन प्रशासन की आंख, नाक और कान हैं, जो किसी भी आपात स्थिति में फर्स्ट रिस्पांडर बनकर जनता की रक्षा करेंगे। उन्होंने

कलेक्ट्रेट परिसर में अधिकारियों का स्वागत करते हुए

गत सप्ताह राष्ट्रीय रामायण मेला सीतापुर में स्वयंसेवकों द्वारा शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में दिए गए योगदान की सराहना की। इस प्रशिक्षण में आपदा प्रबंधनए अग्निशमन तकनीक और आपातकालीन समन्वय की बारीकियां सिखाई जा रही हैंए ताकि हर वार्ड स्तर पर प्रशिक्षित सुरक्षा प्रहरी तैयार हो सकें। अधिकारियों ने युवाओं से आह्वान किया कि वे सिविल डिफेंस से जुड़कर समाज सेवा का दायित्व निभाएं। कार्यक्रम का संचालन सहायक उप नियंत्रक दीपक त्रिपाठी के मार्गदर्शन में हुआ। स्पष्ट है कि ऑपरेशन सिन्दूर के बाद चित्रकूट अब सिर्फ दर्शक नहींए बल्कि हर संकट से जूझने को तैयार एक सजग और प्रशिक्षित जिला बन रहा है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages