जेमिनी सर्कस आज से शुरू - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, February 5, 2026

जेमिनी सर्कस आज से शुरू

बांदा, के एस दुबे । मवई बाईपास चौराहा ग्राउंड में सर्कस में अफ्रीकी कलाकार दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेंगे। प्रतिदिन सर्कस में तीन शो आयोजित होंगे। इंटरनेट और सोशल मीडिया के इस दौर में, जहां लोग अपनी-अपनी स्क्रीन में व्यस्त रहते हैं, सर्कस ने पूरे परिवार को एक साथ हंसने और तालियां बजाने का अवसर दिया है। जिला मुख्यालय स्थित मवई बाईपास चौराहा ग्राउंड में आयोजित सर्कस के दौरान सर्कस में अफ्रीकी कलाकारों द्वारा हवाई झूला, जिमनास्टिक, साइकिल, ग्लोब में बाइक चालाने समेत अन्य रोमांचक करतब दिखाएंगे। जोकरों की कॉमेडी भी

जानकारी देते प्रबंधक रजा खान

देखने को मिलेगी। प्रबंधक रज़ा खान ने बताया कि वर्तमान में पारिवारिक मनोरंजन अक्सर मोबाइल फोन तक सीमित हो गया है, जहां घर के सदस्य एक ही छत के नीचे होने पर भी अपनी-अपनी स्क्रीन में व्यस्त रहते हैं। ऐसे माहौल में सर्कस ने 'वास्तविक मनोरंजन' का अनुभव कराएगा। लगभग दो घंटे का यह कार्यक्रम पूरी तरह से पारिवारिक है। इसमें भारतीय और विदेशी कलाकार मिलकर दर्शकों को रोमांच और खुशी का अनुभव कराएंगे। जिले में 25 साल बाद डिजिटल युग में भी सर्कस परिवारों को एकजुट करने की क्षमता रखता है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages