सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन
बाँदा, के एस दुबे । फर्रुखाबाद के प्रदेश युवा उपाध्यक्ष अंकुर श्रीवास्तव को चौकी इंचार्ज लक्ष्मण द्वारा स्थानीय व्यापारियों को अनावश्यक रूप से परेशान करने और फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर धन उगाही किए जाने जैसी उत्पीड़नात्मक कार्रवाई के विरोध में जिला युवा उद्योग व्यापार मंडल ने प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को नामित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। दोषी चौकी इंचार्ज के विरूद्ध कार्रवाई किए जाने की मांग की। युवा उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष प्रेम गुप्ता के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को नामित नगर मजिस्ट्रेट को दिए गए ज्ञापन में कहा है कि संगठन के प्रांतीय युवा उपाध्यक्ष अंकुर श्रीवास्तव जनपद फर्रुखाबाद पर चौकी बजरिया इंचार्ज द्वारा फर्जी मुकदमा
व उत्पीड़न की कार्रवाई जिस तरह से की गई है उसकी संगठन निंदा करता है। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा चौकी इंचार्ज के विरूद्ध दिए गए शिकायती पत्र पर कोई कार्रवाई नहीं की गई, बल्कि व्यापारी नेता अंकुर श्रीवास्तव समेत 15 व्यापारियों को नामजद करते हुए जिसमें सात अज्ञात व्यापारी शामिल हैं फर्जी मुकदमा दर्ज कर लिया गया, जिन्हें गिरफ्तार करने के लिए उत्पीड़नात्मक कार्रवाई पुलिस द्वारा की जा रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि घटना को संज्ञान में लेते हुए व्यापारियों के विरूद्ध दर्ज फर्जी मामले वापस लिए जाए और दोषी पुलिस अधिकारी के विरूद्ध कार्रवाई की जाए। ज्ञापन देने में महामंत्री अभिषेक सोनी, कमल गुप्ता, प्रमोद गुप्ता रिंकू, सोनल जैन, राकेश त्रिपाठी, पंकज गुप्ता, राजू तिवारी, दिलीप गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता, सुधीर तिवारी, पंकज शिवहरे, राकेश सिंह राठौर सहित बड़ी संख्या में व्यापारी शामिल रहे।


No comments:
Post a Comment