बाँदा, के एस दुबे । राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के तीनों इकाइयों के सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवे दिन स्वयंसेवी छात्राओं ने नगर की पिछड़ी, दलित बस्ती, बारी मोहाल, दरी मोहाल और अहीर मोहाल में सामुदायिक जागरुकता अभियान चलाया, जिसका विषय पीसी पीएनडीटी एक्ट एवं कौशल विकास योजना का लाभ था। निश्चित विषय पर डॉ. सबीहा रहमानी, डॉ. जयंती सिंह, डॉ नीतू सिंह एवं स्वयंसेवी छात्राओं ने बस्ती में जाकर लोगों को जागरूकता करते हुए कहा कि लड़का-लड़की एक समान, दोनों हैं समाज का मान", इस भाव के साथ यह प्रण किया कि पुत्री के जन्म को पुत्र जन्म के समान स्वीकार करेंगे। बेटी है तो
कल है, सृष्टि संचरण उसी के दम पर है। यह उदगार उन्होंने द्वितीय सत्र में शिविर के विश्राम स्थल पर आयोजित संगोष्ठी में व्यक्त किए। मुख्य वक्ता के रुप में जन शिक्षण संस्थान के निदेशक मोहम्मद सलीम और सौम्य खरे उपस्थित रहे। उन्होंने महिला सशक्तीकरण के लिए आर्थिक आत्मनिर्भरता पर बल देते हुए प्रधानमंत्री की कौशल विकास योजना पर सविस्तार प्रकाश डाला। इस अवसर डॉ. राम नरेश पाल, नीलम मिश्रा, टोली नायक कल्पना, शैलजा, पूनम, रिमझिम, निशा, रजनी, नेहा, लक्ष्मी, गायत्री, आफरीन, मीनाक्षी, प्रीति, अरबिया, श्रद्धा , पूर्णिमा, मनीषा, अदीना, खदीजा ,आकांक्षा सविता, रोशनी ,पायल, रुखसाना, कोमल सिंह आदि उपस्थित रही।


No comments:
Post a Comment