मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा
बांदा, के एस दुबे । विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल ने बुधवार को बसन्त विहार रेलवे लाइन के किनारे बन रहे नये पशु तस्करी के अड्डे को ध्वस्त करने के लिए जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। विहिप जिलाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र त्रिपाठी व जिला गौरक्षा प्रमुख विकास गुप्ता के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में विहिप बजरंग दल के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने कार्रवाई की मांग की। विहिप के प्रांत धर्म यात्रा प्रमुख चन्द्रमोहन बेदी ने बताया कि नगर के मोहल्ला बसन्त बिहार (पल्हरी रोड) पशु तस्करी का अड्डा बना हुआ है। यहां से महिन्द्रा पिकप लोडर में भरकर पशुओं को अवैध रूप से कटने के लिए ले जाया जाता है। यहीं पर रेलवे लाइन के किनारे रब्बानियां नगर में बने कमरे में भी पशुओं को काटा जाता है, मांस की सप्लाई की जाती है।
![]() |
| सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते विहिप पदाधिकारी |
संगठन को जब इस अवैध बूचड़खाने की जानकारी प्राप्त हुई तो संगठन के गौरक्षा विभाग द्वारा गौरक्षकों तथा स्थानीय पुलिस के साथ उक्त कमरे बूचड़खाने का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वहां पर एक पिकप वैन हडिडयों से लदी मिली, जिसको पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है जो मण्डी समिति कालू कुआं में खड़ी है। संगठन को आशंका है कि पिकप वैन में जो हड्डियां है तथा कमरे / अवैध बूचड़खाने में जो अवशेष खाले हैं, वह गाय और बछड़े की हैं, जिनकी फोरेन्सिक जांच आवश्यक है। विहिप जिलाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि जो पिकप वैन हड्डियों से लदी हुई मण्डी समिति कालूकुआं में खड़ी है उसकी हड्डियों की फोरेन्सिक जांच कराई जाये और बसन्त बिहार मोहल्ले में हो रही पशु तस्करी को बन्द कराया जाये। जिला गोरक्षा प्रमुख विकास गुप्ता के कहा कि रेलवे लाइन के किनारे बने अवैध बूचड़खाने को तत्काल ध्वस्त कराया जाये साथ ही पशु तस्करों के विरूद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही की जाये। प्रभावी कार्यवाही न होने पर संगठन आन्दोलन के लिए विवश होगा। ज्ञापन देने वालो में प्रमुख रूप से विभाग मठ मन्दिर प्रमुख शान्तनु चतुर्वेदी, विभाग बलोपासना प्रमुख अंकित पाण्डेय, जिला सह गौरक्षा प्रमुख सुशील गुप्ता, जिला संस्कार प्रमुख सुलभ सहगल, जिला संयोजक बजरंग दल केपी प्रजापति, जिला सेवा प्रमुख लक्ष्मीकांत गुप्ता, नगर उपाध्यक्ष सुमित सोनी, नगर सहमंत्री धमेंद्र द्विवेदी, बुद्धराज सिंह, नोखेलाल राजपूत,अंकेश कोस्टा, राहुल सागर, राजू चौरसिया, विवेक सोनी, पीयूष साहू, उमेश प्रजापति सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment