बांदा की बेटी सार्वी पाण्डेय इंडोनेशिया में करेगी भारत का प्रतिनिधित्व - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, February 4, 2026

बांदा की बेटी सार्वी पाण्डेय इंडोनेशिया में करेगी भारत का प्रतिनिधित्व

बांदा, के एस दुबे । गर्व का पल ग्राम तरखरी की बेटी सार्वी पाण्डेय ने गोवा में आयोजित रोलर स्केटिंग नेशनल में ऐतिहासिक उपलब्धि प्राप्त किया है। सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीत कर अपने गांव क्षेत्र और परिवार के साथ देश का नाम रोशन किया है। साथ ही उनका चयन इंटरनेशनल गेम्स के लिए हुआ है जहां वे इंडोनेशिया में भारत का

सार्वी पांडेय।

प्रतिनिधित्व करेगी यह उपलब्धि उनकी मेहनत ,लगन और परिवार के सहयोग का परिणाम है। सार्वी आज हमारे युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है । यह खबर सुनते ही सभी ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं। हम कामना करते है कि आप अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश का मान बढ़ाए। सार्वी पाण्डेय के मामा आशीष दीक्षित ने यह जानकारी दी।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages