गहरे पानी में जाने पर रोक
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । जिले के रामघाट स्थित मंदाकिनी नदी में अमावस्या और अन्य पर्वों पर उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के मोर्चे पर बड़ा कदम उठाया है। स्नान के दौरान गहरे पानी में जाने से होने वाली संभावित दुर्घटनाओं को रोकने के लिए चित्रकूट विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण द्वारा 26ण्20 लाख रुपए की लागत से फ्लोटिंग बैरियर स्थापित किया गया है। जिलाधिकारी के निर्देशन में तैयार यह सुरक्षा घेरा श्रद्धालुओं को
![]() |
| अमावस्या भीड़ के बीच मंदाकिनी में तैरता फ्लोटिंग बैरियर |
निर्धारित सीमा में बनाए रखने में मदद करेगाए जिससे डूबने जैसी घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण संभव होगा। हर साल बढ़ती भीड़ के बीच यह पहल न केवल जनसुरक्षा को मजबूत करेगीए बल्कि धार्मिक पर्यटन को भी सुरक्षित और व्यवस्थित दिशा देगी। प्रशासन का कहना है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और ऐसे प्रयास आगे भी जारी रहेंगे।
.jpeg)

No comments:
Post a Comment