विकास भवन में 20 दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल वितरित, विधायक निधि से मिला सहयोग - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, March 24, 2026

विकास भवन में 20 दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल वितरित, विधायक निधि से मिला सहयोग

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । जिले के विकास भवन परिसर में सोमवार को संवेदनशीलता और सशक्तिकरण का अनोखा संगम देखने को मिला, जब दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा 20 गंभीर रूप से दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल वितरित की गईं। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी प्रियंका यादव ने बताया कि 80 से 100 प्रतिशत दिव्यांगता से जूझ रहे चयनित लाभार्थियों को एडिप योजना एवं विधायक निधि के सहयोग से यह सुविधा प्रदान की गई है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक अनिल प्रधान ने स्वयं अपने हाथों से

सदर विधायक को सम्मानित करती जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी

लाभार्थियों को ट्राईसाइकिल सौंपी, जिससे उनके चेहरों पर आत्मनिर्भरता की नई चमक साफ नजर आई। इस अवसर पर विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी गई, जिससे दिव्यांगजन अपने अधिकारों और अवसरों के प्रति जागरूक हो सकें। विधायक ने न सिर्फ उनका हौसला बढ़ाया, बल्कि आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 में और अधिक दिव्यांगजनों को इस योजना से जोड़ने का भरोसा भी दिलाया। यह पहल केवल साधन वितरण नहीं, बल्कि आत्मसम्मान और स्वतंत्र जीवन की ओर एक मजबूत कदम मानी जा रही है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages