२. जन्मोत्सव पर अवकाश की मांग
३. सवर्ण आयोग गठन की मांग
कानपुर, प्रदीप शर्मा - भगवान परशुराम महासभा की आवश्यक बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित भूपेश अवस्थी जी की अध्यक्षता में साकेत नगर में आयोजित की गई जिसमें भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर सार्वजनिक अवकाश की मांग की गई । राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि पूर्व में यह अवकाश होता रहा है किन्तु गत वर्षों में यह अवकाश समाप्त कर दिया गया है। सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास कर माननीय मुख्यमंत्री जी से निवेदन है कि ब्राह्मणों की भावना को देखते हुए जन्मोत्सव पर पुनः सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का कष्ट करे। महासभा को गतिशील एवं विस्तार देने के साथ राष्ट्रीय स्तर पर महासभा को स्थापित करने व उद्देश्यों को सक्रीयता से पूर्ण करने में सभी की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु चर्चा हुई।
महासभा के राष्ट्रीय संयोजक राजेन्द्र अवस्थी ने सवर्ण आयोग गठन करने की मांग उठाते हुए कहा कि जब देश में सभी जातियों के अधिकार सुरक्षित रखने हेतु आयोग गठित किए गए हैं तो सवर्णों के लिए भी आयोग गठित किया जाना चाहिए। उन्होंने ने बताया कि भगवान परशुराम जन्मोत्सव 19 अप्रैल पर भगवान का अभिषेक ,पूजन तथा प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा। बैठक में प्रमुखरूप से पंडित मिथिलेश पाण्डेय, श्याम नारायण जी शुक्ला, विष्णु त्रिपाठी,दक्षिण शाखा के अध्यक्ष शैलेन्द्र मिश्रा जी राधे श्याम शुक्ला, अरुण कुमार मिश्रा, कृष्ण कुमार मिश्रा, बी के शुक्ला, आर के मिश्रा, अनिल शुक्ला, राकेश कुमार मिश्रा, भारतीश चन्द्र मिश, राकेश बाजपेई, सुरेंद्र कुमार शुक्ल, दीपक शुक्ला, संदीप पाण्डेय, उत्कर्ष शुक्ला, राजेश तिवारी आदि उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment