किरन कॉलेज चौराहे से बाबूलाल चौराहे तक 2388 लाख से बनेगी मुख्य सड़क - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, March 11, 2026

किरन कॉलेज चौराहे से बाबूलाल चौराहे तक 2388 लाख से बनेगी मुख्य सड़क

सदर विधायक के प्रयासों से स्वीकृत हुआ बजट, शहरवासियों में खुशी

वित्तीय वर्ष 2025-26 में 1194.30 लाख रूपये प्रथम किस्त के रूप में अवमुक्त

बांदा, के एस दुबे । सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी केे प्रयास से शहर को बडी सौगात मिली। किरन कालेज चैराहे से बाबूलाल चैराहे तक का प्रमुख मार्ग 2388 लाख के बजट से बनेगा। आधुनिक सुविधाएं भी होंगी। लोगों ने सदर विधायक की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की है। शहर के समग्र विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी के प्रयासों से शहर को एक अत्याधुनिक सड़क परियोजना की सौगात मिलने जा रही है। इस परियोजना के अंतर्गत किरण कॉलेज चैराहा से पदमाकर चैराहा, बाकरगंज चैराहा, छावनी होते हुए बाबूलाल चौराहे तक आधुनिक सुविधाओं से युक्त सड़क का निर्माण किया जाएगा। इस मार्ग का निर्माण नाला निर्माण व रोड चैड़ीकरण के साथ किया जाएगा, जिससे जल निकासी की समस्या का समाधान होगा और यातायात

सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी

व्यवस्था अधिक सुगम बनेगी। सड़क के साथ-साथ अंडरग्राउंड केबलिंग, आधुनिक स्ट्रीट लाइट, छतरी (शेल्टर) एवं अन्य शहरी सुविधाओं को भी विकसित किया जाएगा, जिससे यह मार्ग शहर की आधुनिक पहचान के रूप में विकसित होगा। इस परियोजना के लिए शासन के आवास विभाग द्वारा कुल 2388.59 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है, इसके सापेक्ष वित्तीय वर्ष 2025-26 में 1194.30 लाख रूपये प्रथम किस्त के रूप में अवमुक्त किये गये है। इस महत्वपूर्ण मार्ग के निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण से क्षेत्र की आवागमन व्यवस्था सुगम होगी, व्यापारिक गतिविधियों को गति मिलेगी तथा स्थानीय जनता को विशेष लाभ प्राप्त होगा। यह परियोजना बांदा शहर के सुनियोजित और आधुनिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। इस परियोजना की स्वीकृति के लिए मा0 सदर विधायक श्री प्रकाश द्विवेदी जी ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि बांदा के विकास और जनता की सुविधा के लिए ऐसे जनहितकारी कार्य निरंतर जारी रहेंगे, जिससे शहर को आधुनिक और व्यवस्थित स्वरूप प्रदान किया जा सके।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages