ऑनलाइन ठगे गए एक लाख 35 हजार रुपये साइबर पुलिस ने कराए वापस - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, March 10, 2026

ऑनलाइन ठगे गए एक लाख 35 हजार रुपये साइबर पुलिस ने कराए वापस

सोलर प्लांट लगाने के नाम पर अपराधियों की थी ठगी

बांदा, के एस दुबे । साइबर क्राइम पुलिस थाना टीम द्वारा सौर ऊर्जा योजना के नाम पर ऑनलाइन ठगी के शिकार पीड़ित के खाते में 135251 रुपए वापस कराए। पीड़ित ने साइबर थाना पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए आभार जताया। गौरतलब हो कि थाना अतर्रा क्षेत्र के रहने वाले नन्दकिशोर पुत्र रामेश्वर के साथ किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा सौर ऊर्जा योजना के नाम पर ऑनलाइन ठगी/ फ्रॉड के माध्यम से 439238 रुपये की धोखाधडी कर ली गई थी ।

 पुलिस टीम के साथ लाभार्थी।

जिसके संबंध में पीड़ित व्यक्ति द्वारा साइबर थाने में शिकायत दर्ज करायी गई। थाना साइबर क्राइम बांदा पुलिस टीम द्वारा कुशलता एवं सक्रियता से कार्य करते हुए आवेदक उपरोक्त के खाते में 135251 रुपये वापस कराये गए, जल्द ही शेष रुपये वापसी के प्रयास किये जा रहे हैं । आवेदक द्वारा पैसा वापस मिलने पर थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम का आभार जताया। पुलिस टीम में साइबर क्राइम प्रभारी निरीक्षक राजेशचंद्र, उप निरीक्षक प्रदीप कुमार, कांस्टेबल ललित, हिमांशु व महिला आरक्षी ज्योति उपाध्याय शामिल रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages