जिले के सभी ब्लॉकों में 600 किसानों ने देखा प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, March 6, 2026

जिले के सभी ब्लॉकों में 600 किसानों ने देखा प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण

देश के 40 करोड़ किसानों को चार लाख करोड़ की धनराशि पीएम किसान सम्मान निधि के तहत मिली

बांदा, के एस दुबे । प्रघानमंत्री द्वारा एग्रीकल्चर एंड रूरल ट्रांसफार्मेशन के नई दिल्ली में किए गए उद्घाटन का जनपद के सभी विकास खंडों में आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण लगभग 600 कृषकाें द्वारा देखा गया। यह जानकारी देते हुए उप कृषि निदेशक डॉ. अभय कुमार सिंह यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुक्रवार को कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय नई दिल्ली से एग्रीकल्चर एंड रूरल ट्रांसफार्मेशन के उद्घाटन पर अपने तीसरे वेविनार उद्बोधन में उनके द्वारा बजट तैयार करने के लिए लोगों के सुझाव की प्रशंसा की गई। बजट का किस तरह उपयोग हो, जिससे कृषि की अर्थव्यवस्था में प्रभावी सुधार हो, इसके लिए भी प्रधानमंत्री द्वारा सुझाव मांगे गए।

लाइव प्रसारण देखते हुए किसान व मौजूद अधिकारी।

प्रधानमंत्री द्वारा बताया गया कि देश के करीब 40 करोड़ किसानों को चार लाख करोड़ की धनराशि पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत दी गई है और एमएसपी में रिफार्म से डेढ गुना तक कृषकों को रिटर्न प्राप्त हो गया है। उप कृषि निदेशक डाॅ. सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम विकास खंड जसपुरा में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह चौहान की मौजूदगी में देखा गया। इसी प्रकार बिसंडा ब्लाक में ब्लाक प्रमुख शंभू कोटार्य, बड़ोखर ब्लाक में राकेश सिंह यादव प्रगतिशील कृषक के साथ वह स्वयं भी मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages