नवागंतुक एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने संभाला फतेहपुर का कार्यभार - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, March 15, 2026

नवागंतुक एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने संभाला फतेहपुर का कार्यभार

फतेहपुर,  मो शमशाद । भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी अभिमन्यु मांगलिक ने जनपद फतेहपुर के नए पुलिस अधीक्षक के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। कार्यभार संभालने के लिए पुलिस लाइन्स फतेहपुर पहुँचने पर गार्द द्वारा उन्हें औपचारिक सलामी दी गई। सलामी के उपरांत नवागंतुक एसपी ने जनपद की सुरक्षा व्यवस्था और कानून


व्यवस्था को सुदृढ़ करने की अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं। इस दौरान पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे, जिन्होंने नए पुलिस अधीक्षक का स्वागत किया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages