न हर घर पानी न खड़ंजा, सड़कों का मरम्मतीकरण योजना कर रही सिर्फ निराश
समाजसेवी ने सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी को सौंपा ज्ञापन
बांदा, के एस दुबे । समाजसेवी सुमित शुक्ला ने रविवार को सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी के आवास पहुंचकर विधायक को प्रार्थना पत्र सौंप कर सहेवा गांव में जल जीवन मिशन अंतर्गत जगह-जगह खोदी गई खड़ंजा सड़कों के निर्माण और अधिकांश घरों में पानी ना पहुंचने की समस्या से अवगत कराया। उक्त समस्याओं के निराकरण की मांग की। बताते चलें कि विकासखंड महुआ के सहेवा गांव में जल जीवन मिशन अंतर्गत घर घर पानी पहुंचाने की दिशा में काम किया गया, लेकिन आज तक सभी घरों तक पानी नहीं पहुंचा और न ही खड़ंजा सड़कों का निर्माण किया गया, जबकि पहले सड़क खोदने से पूर्व कर्मचारियों ने यही कहा था कि सड़कें आज जैसी है, कार्य समाप्त
![]() |
| सदर विधायक को पत्र सौंपते समाजसेवी सुमित शुक्ला व अन्य। |
होने के पूर्व वैसी ही करके जायेंगे परन्तु अब गांव में न तो कोई कर्मचारी दिखता है न ही कोई अधिकारी। पहले तो आरसीसी सड़कों की भी बहुत बुरी दशा थी, लेकिन समाजसेवी सुमित शुक्ला द्वारा दिए गए ज्ञापन को संज्ञान लेकर विधायक ने सम्बंधित अधिकारियों को फटकार लगाई। तब आरसीसी सड़कों का मरम्मतीकरण किया गया लेकिन उसके बाद की खोदी गई आरसीसी सड़कें आज तक वैसे ही पड़ी हैं।
समाजसेवी सुमित शुक्ला ने बताया कि जब से यह योजना चली है, ग्रामीण लोगों को राहत मिलने की जगह परेशानी बढ़ गई है। अच्छी खासी बनी बनाई आरसीसी सड़कों में गड्ढे व खड़ंजा सड़कों की दयनीय दशा के बारे में कुछ कहा ही नहीं जा सकता। जबकि सड़कें खोदने से पूर्व यही कहा गया था कि सड़कें आज जैसी है कार्योपरांत वैसी ही बनाकर देंगे। आज तक अधिकांश घरों में पानी भी नहीं पहुंचा है जहां पानी पहुंच भी रहा है, वहां लीकेज की समस्या है जिससे सड़कों में कीचड़ होने से मच्छरों के पनपने तथा बीमारी बढ़ने का खतरा भी बढ़ रहा है। सदर विधायक ने आश्वासन दिया है कि इस संबंध में जिलाधिकारी को पत्र भेजकर अवगत कराएंगे, समस्याओं का जल्द समाधान होगा।


No comments:
Post a Comment