गणपति महायज्ञ में उमड़ा आस्था का सागर
मऊ (चित्रकूट), सुखेन्द्र अग्रहरि । क्षेत्र के लालता रोड स्थित पूरा तालाब परिसर में रविवार को संजय दास महाराज के आचार्यत्व में आयोजित गणपति महायज्ञ की पूर्णाहुति भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुई। महायज्ञ के अंतर्गत चल रही श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के सातवें दिन कथावाचक तरंग महाराज ने कहा कि भगवान की प्राप्ति भाव, भक्ति और समर्पण से ही संभव है। कहा कि वैदिक काल से चली आ रही गुरु परंपरा के बिना मानव भवसागर से पार नहीं हो सकता। कथा के दौरान उन्होंने गज-ग्राह प्रसंग और वामन अवतार की प्रेरक कथा सुनाते हुए भक्ति की महिमा का वर्णन किया। अंतिम दिन सुदामा-कृष्ण की मित्रता का मार्मिक प्रसंग सुनाते हुए उन्होंने कहा कि सच्चा मित्र
![]() |
| गणपति महायज्ञ की पूर्णाहुति में मौजूद भक्तगण |
वही है जो अपने सुख-दुख से ऊपर उठकर मित्रता निभाए। द्वारिका में श्रीकृष्ण द्वारा सुदामा के चरण धोने की कथा सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। यज्ञ के यजमान अभिषेक त्रिपाठी व अतुल त्रिपाठी ने पूर्णाहुति की। इस अवसर पर क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे। सुधार गृह या खुला दरवाजा? तड़के भागा बाल अपचारी, सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल 0 एक साल में दूसरी बार भागे बाल अपचारी 0 न्यायिक दौरों के बावजूद सुरक्षा फेल


No comments:
Post a Comment