घुमक्कड़ चित्रकूटी की आवाज से टूटी प्रशासनिक खामोशी, गांव तक पहुंचा जिला प्रशासन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, March 15, 2026

घुमक्कड़ चित्रकूटी की आवाज से टूटी प्रशासनिक खामोशी, गांव तक पहुंचा जिला प्रशासन

कैमरे की ताकत से बदली तस्वीर 

युवा क्रिएटर ने जगजाहिर की गांव की पीड़ा 

वीडियो बना बदलाव की आवाज 

बरगढ़/चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । बरगढ़ क्षेत्र का छोटा सा गांव कोलमजरा इन दिनों एक युवा कंटेंट क्रिएटर की पहल के कारण चर्चा में है। घुमक्कड़ चित्रकूटी नाम से सोशल मीडिया पर सक्रिय आशीष द्विवेदी ने यह साबित कर दिया कि आज सोशल मीडिया केवल मनोरंजन का मंच नहीं, बल्कि जनसमस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बन चुका है। फेसबुक पर लगभग तीन लाख और इंस्टाग्राम पर ढाई लाख से अधिक फॉलोअर्स वाले आशीष अपने वीडियो के जरिए चित्रकूट की जमीनी हकीकत देश-दुनिया तक पहुंचाते हैं। हाल ही में उन्होंने मानिकपुर विकासखंड के ग्राम माराचंद्रा का दौरा किया, जहां आजादी के दशकों बाद भी सड़क और पुल जैसी बुनियादी सुविधाएं नहीं पहुंच सकीं। बरसात में गांव का संपर्क बाहरी दुनिया से कट जाता है और कई बार इलाज के अभाव में लोगों की जान तक चली जाती है। आशीष ने इस दर्दनाक स्थिति को कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया

घुमक्कड़ चित्रकूटी नाम से सोशल मीडिया पर सक्रिय आशीष द्विवेदी

पर साझा किया, जो देखते ही देखते चार लाख से अधिक लोगों तक पहुंच गया। वीडियो वायरल होते ही जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने मामले का संज्ञान लिया और स्वयं बाइक से गांव पहुंचकर हालात का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर अधिकारियों को सड़क और पुल निर्माण की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से उठाई जा रही समस्या को पहली बार इतनी बड़ी पहचान मिली है। आशीष द्विवेदी की यह पहल बताती है कि अगर युवा ईमानदारी से समाज की आवाज उठाएं, तो एक वीडियो भी बदलाव की मजबूत शुरुआत बन सकता है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages