चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । जिले में रविवार को पापमोचिनी एकादशी के पावन अवसर पर साहू उत्थान समिति कर्वी के तत्वावधान में आराध्य देवी भक्त शिरोमणि मां कर्मा की जयंती श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक एकजुटता के साथ धूमधाम से मनाई गई। पूरे शहर में धार्मिक उत्साह का वातावरण देखने को मिला और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में शामिल होकर मां कर्मा के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। शंकर बाजार स्थित मां कर्मा मंदिर और साहू समाज धर्मशाला में भक्ति परंपरा के प्रतीक स्वरूप खिचड़ी का भोग अर्पित किया गया और हजारों श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में मेंहदी, भाषण, क्विज और सांस्कृतिक नृत्य प्रतियोगिताओं में लगभग पचास
![]() |
| मां कर्मा की जयंती पर उत्सव मनाते साहू समाज के लोग |
बच्चों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। साथ ही हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों तथा विभिन्न सरकारी सेवाओं में चयनित समाज के लोगों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। समारोह का समापन मां कर्मा की आरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ, जिसमें समाज के अनेक गणमान्य लोग और श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment