गुमशुदा मूकबधिर बालक की पहचान के लिए प्रशासन ने की अपील - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, March 25, 2026

गुमशुदा मूकबधिर बालक की पहचान के लिए प्रशासन ने की अपील

चित्रकूट,  सुखेन्द्र अग्रहरि । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव इला चौधरी ने एक मार्मिक अपील जारी करते हुए गुमशुदा मूकबधिर बालक को उसके परिवार तक पहुंचाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार की जरूरत बताई है। हरियाणा के कुरुक्षेत्र स्थित लाडवा बाल देखरेख संस्थान में रह रहे इस बच्चे की फोटो जिलाधिकारी कार्यालय, पुलिस

गुमशुदा मूकबधिर बालक

थानों, बाल संरक्षण इकाइयों और अन्य सरकारी कार्यालयों के साथ-साथ समाचार पत्रों के माध्यम से प्रसारित की जा रही है। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि इस तस्वीर को अधिक से अधिक साझा करें, ताकि खामोश मासूम की पहचान हो सके और वह अपने माता-पिता की गोद तक वापस पहुंच सके।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages