शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 6 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, March 25, 2026

शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 6 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख

पैलानी /बांदा, के एस दुबे । थाना जसपुरा क्षेत्र के ग्राम रामपुर में बुधवार दोपहर शॉर्ट सर्किट के चलते खेत में खड़ी फसल में भीषण आग लग गई। घटना में किसान की लगभग 6 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।ग्राम रामपुर निवासी पुत्तन सिंह पुत्र राम सिंह के खेत (बन्ना हार क्षेत्र) में ट्यूबवेल की बिजली लाइन में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया, जिससे खेत में आग लग गई। आग लगने का समय करीब डेढ़ बजे बताया जा रहा है।घटना की सूचना किसान द्वारा तत्काल डायल 112 पर दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से आग


बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। ग्रामीणों ने निजी ट्यूबवेल चलाकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।सूचना मिलने पर हल्का लेखपाल अनिल कुमार भी मौके पर पहुंचे और नुकसान का आकलन किया। ग्रामीणों के अनुसार, अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो आसपास के अन्य खेत भी इसकी चपेट में आ सकते थे। घटना से किसान को भारी नुकसान हुआ है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages