गांव-गांव पांव-पांव यात्रा को गांवों में मिल रहा समर्थन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, March 9, 2026

गांव-गांव पांव-पांव यात्रा को गांवों में मिल रहा समर्थन

बुंदेलखंड राज्य की बुलंद हो रही मांग, जुट रहे लोग

बांदा, के एस दुबे । बुन्देलखण्ड राज्य निर्माण की मांग को लेकर बुन्देलखण्ड विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष राजा बुंदेला के नेतृत्व में निकाली जा रही गांव-गांव, पांव-पांव पद यात्रा चौथे दिन कस्बा कामसिन पहुंची, जहां आंदोलन के जनक स्व. शंकरलाल मेहरोत्रा की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर बुन्देलखण्ड राज्य निर्माण का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर राजा बुंदेला के साथ बुन्देलखण्ड राष्ट्र समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण पांडेय, आश्रय सिंह व जयराम सिंह शामिल रहे। गांव-गांव-पांव-पांव पद यात्रा के कमासनि पहुंचने पर क्षेत्र के लोगों द्वारा जबरजस्त स्वागत किया गया। इस दौरान बुंदेलखंड बोर्ड के उपाध्यक्ष राजा बुंदेला ने कहा कि आंदोलन के जनक स्व.

गांवों में भ्रमण करते यात्रा में शामिल लोग

शंकरलाल मेहरोत्रा ने बुन्देलखण्ड राज्य के निर्माण के लिए अपना सब कुछ समर्पित कर दिया था। वहीं बुन्देलखण्ड राष्ट्र समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण पांडेय ने कहा कि शंकर भइया ने मध्यप्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया, अपनी फैक्ट्री तक बेच दी और अंतिम सांस तक संघर्ष करते रहे।उन्होंने कहा कि बुन्देलखंडवासी उनके अधूरे सपने को पूरा करने के लिए निरंतर संघर्ष करेंगे। आश्रय सिंह ने कहा कि यह जनजागरण यात्रा गांव-गांव तक लोगों को जोड़ रही है। जयराम सिंह ने कहा कि जब तक बुन्देलखण्ड पृथक राज्य नहीं बनता, तब तक यह संघर्ष लगातार जारी रहेगा। रामबाबू तिवारी ने कहा कि बुन्देलखण्ड के विकास के लिए पृथक राज्य एक मात्र समाधान है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्लॉक प्रमुख रावेंद्र गर्ग, राम बाबू तिवारी, प्रदीप मिश्रा, कमल द्विवेदी, विजय मिश्रा, विनय सिंह, दिव्या राजारत, उमा सिंह, गायत्री राजपूत, सुनीता सिंह, परवीन बानो, रानी वर्मा, जय प्रकाश मिश्रा, अमित सिंह, दिलीप गुप्ता सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages