रंगारंग कार्यक्रमों के बीच हर्षोल्लास से मनाया गया होली मिलन कार्यक्रम - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, March 9, 2026

रंगारंग कार्यक्रमों के बीच हर्षोल्लास से मनाया गया होली मिलन कार्यक्रम

उद्योग व्यापार संगठन व वरिष्ठ नागरिक परिषद का संयुक्त कार्यक्रम आयोजित

बांदा, के एस दुबे । उद्योग व्यापार संगठन एवं वरिष्ठ नागरिक परिषद के संयुक्त तत्वाधान में स्टेशन रोड स्थित एक होटल में होली मिलन का वृहद कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें अबीर गुलाल उड़ाकर व फूलों की हाेली खेलकर सभी को शुभकामनाएं दी गई। इस दौरान छात्राओं द्वारा मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। होली मिलन कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के बैज अंलकरण, गुलाल का टीका लगाकर व मार्ल्यापण के साथ किया गया। इसके बाद सन फ्लावर विद्यालय की छात्राओं द्वारा मनमोहक गीत के साथ-साथ नृत्य कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, जिसका उपस्थित जनों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। इसके उपरांत समारोह की मुख्य अतिथि एवं सांसद कृष्णा देवी शिवशंकर पटेल ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह

होली मिलन समारोह में मौजूद व्यापारी व अन्य

नगर के विकास के लिए हर समय उपस्थित रहेंगी साथ ही विकास के लिए सतत संघर्ष भी करती रहेंगी। बिसंडा रोड में रेलवे क्रांसिंग पर ओवरब्रिज बनने में उन्होंने अपनी अहम भूमिका बताई और आश्वत किया कि वह अतर्रा में रेलों के स्टापेज कराने, यात्रा शुल्क में छूट आदि पर वह रेल मंत्री से निश्चित बात करेंगी। कार्यक्रम का संचालन महेंद्र गुप्त एड. एवं स्कूल के प्रबंधक दिलीप सोनी ने किया। अतिथियों के स्वागत के लिए व्यवस्था व्यापार संगठन के अध्यक्ष श्रीकांत गुप्त ने किया। पूर्व राज्यमंत्री शिवशंकर पटेल, बार अध्यक्ष अमर सिंह राठौर, पुरुषोत्तम पांडेय, वरिष्ठ व्यापारी रतन लखेरा, शिवमोहन गुप्ता, अधिशाषी अधिकारी विजेता गुप्ता, विजय वर्मा आदि ने कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान थाना प्रभारी संजीव चौबे, एसआई प्रेमपाल, रमाशंकर सोनी, आदित्य, हिमांशु, वैदेही, रामऔतार साहू, रमाशंकर गुप्ता, सुखदेव साहू, दयाशंकर गुप्ता सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं वरिष्ठ नागरिक मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages