मृतक अनुदेशक के परिजनों से मिले संघ पदाधिकारी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, March 1, 2026

मृतक अनुदेशक के परिजनों से मिले संघ पदाधिकारी

शोक जताया, हर संभव मदद का दिया आश्वासन

बांदा, के एस दुबे । बीती 25 फरवरी को कालू कुंआ बैंक आफ बडोदा के पास अजय सिंह यादव, अनुदेशक स्वास्थ्य एवं खेल उप्रावि हथौड़ा को एक डम्फर ने टक्कर मार दिया जिसके चलते उसी रात्रि घटना उपरांत उनकी मृत्यु हो गई, जिसके चलते हंसते खेलते परिवार में दुखों का संकट टूट पडा। रविवार को अनुदेशक संघ जनपद उनके परिवार,पिता माता पत्नी और भाइयों से मुलाकात की और शोक संवेदना व्यक्त की। जिला अनुदेशक संघ, सडक दुर्घटना के शिकार अजय यादव हथौड़ा अनुदेशक स्वास्थ्य शिक्षा के निज निवास भुजरख जाकर घटना पर सांत्वना देकर परिवारी जनों से मुलाकात की, दुख की इस दुर्दघटना में सभी को ढाढस बंधाया, और हर समय दुख सुख में

मृतक अनुदेशक परिजनों के साथ खड़े संघ पदाधिकारी

हर प्रकार से अर्थ, श्रम, विधिक, न्यायिक सहयोग प्रदान करने के लिए संकल्प बद्ध हुए परिवार को भरोसा दिलाया। इस सांत्वना में सूर्य प्रकाश जी, राज किशोर गुप्ता जी, रमाकांत यादव,जीतेन्द्र उर्फ जीतू जी, महेन्द्र यादव, कमल यादव,चन्दन यादव, भगवान् दास गुप्ता आदि साथियों का अतुलनीय सहयोग रहा। जनपद नेतृत्व कर्ता चन्द्र सेन पटेल, जब परिवार से मिले तो पिता का छलका दर्द, भाई के आंखें हुई नम,माता की ममता पर फूट पडे आंसुओं की धार,,पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है। आज जब अजय कुमार हथौड़ा के परिवारी जनों से मिला तो महसूस हुआ, अजय कुमार फ्रस्ट्रेशन के शिकार थे। विभागीय कार्यों के अतिरिक्त आर्थिक मार की प्रताड़ना भी परेशान कर रही थी। बच्ची को भी इलाज की थी आवश्यकता, परिवारिक दायित्व, और अल्प मानदेय की नौकरी भी फ्रस्ट्रेशन का कारण बन रही थी, बेटी का ईलाज भी नहीं करवा पा रहे थे पैसे के आभाव था।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages