मऊ/चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । तहसील में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल पेश करते हुए लंदन किड्स स्कूल में सोमवार को ग्रेजुएशन दिवस का भव्य आयोजन हुआ, जिसने पूरे क्षेत्र का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे नन्हे-मुन्नों ने जब मंच संभाला, तो उनकी मासूम अदाओं और शानदार प्रस्तुतियों ने हर किसी का मन मोह लिया और तालियों की गूंज से विद्यालय परिसर बार-बार गूंजता रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ राजेंद्र पांडेय का स्वागत निदेशक डॉ. अर्चना राय ने किया, जबकि डॉ ओलंपिया के प्रभावशाली संचालन ने आयोजन में ऊर्जा बनाए
![]() |
| ग्रेजुएशन दिवस में पैरेंटस के साथ बच्चे |
रखी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षा को सफलता की कुंजी बताया और विद्यालय के इस अभिनव प्रयास को क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक बताया। डॉ पंकज मिश्रा सहित समस्त स्टाफ के सहयोग से संपन्न यह आयोजन मऊ क्षेत्र में अपनी तरह का पहला और यादगार कार्यक्रम साबित हुआ।
.jpeg)

No comments:
Post a Comment