ट्रैफिक पुलिस ने आटो, ई-रिक्शा के सत्यापन के साथ लागू की रूट डायवर्जन की व्यवस्था
बांदा, के एस दुबे - शहर में यातायात व्यवस्था को सुदृढ बनाए रखे जाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस द्वारा आटो एवं ई-रिक्शा के सत्यापन और जागरूकता कार्यक्रम के साथ-साथ रूट डायवर्जन से संबंधित विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान नियमाें का उल्लघंन करने वाले चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई, वहीं आमजन व वाहन चालकों को यातायात नियमों का पाठ पढाते हुए पालन करने की नसीहत दी गई। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज के मार्गदर्शन, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी मेविस टॉक, सीओ यातायात प्रतीज्ञा सिंह के नेतृत्व में शहर में यातायात जागरुकता अभियान चलाया गया। इस दौरान बाबूलाल चौराहा स्थित राइफल क्लब ग्राउंड में जन जागरूकता कैंप लगाकर चेकिंग अभियान चलाकर ऑटो व ई-
![]() |
| संबोधित करते हुए पुलिस अधिकारी। |
रिक्शा चालकों के साथ दस्तावेजों की जांच के साथ पंजीयन भी किया गया। इस दौरान वाहन पंजीकरण प्रमाण पत्र (आरसी), ड्राइविंग लाइसेंस, बीमा, फिटनेस प्रमाण पत्र और परमिट की जांच की गई। बिना वैध दस्तावेज पाए जाने वाले वाहनों को हिदायत दी। सहायक पुलिसअधीक्षक/सीओ मेविस टॉक ने बताया कि कई चालक निर्धारित रूट का पालन नहीं कर रहे थे और ओवरलोडिंग की शिकायतें भी सामने आई थीं। ऐसे मामलों में चालकों को नियमों का सख्ती से पालन करने की चेतावनी दी गई और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी निकटतम पुलिस चौकी,112, पर तुरंत दें, जिससे टप्पेबाजी सहित सभी घटनाओं को तुरंत रोका जा सके। इसके साथ ही शहर में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए रूट डायवर्सन की व्यवस्था लागू की गई। प्रमुख मार्गों पर वैकल्पिक रास्ते निर्धारित किए गए तथा सूचना पट्टों के माध्यम से आमजन को मार्ग परिवर्तन की जानकारी दी गई। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर यातायात सुचारु रूप से संचालित कराया गया। सीओ यातायात प्रतीज्ञा सिंह ने चालकों को सड़क सुरक्षा, गति सीमा, सिग्नल पालन और यात्रियों की सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण निर्देश भी दिए। यातायात प्रभारी संजय मिश्रा ने आम नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सुरक्षित और सुगम यातायात व्यवस्था के लिए सभी का नियमों का पालन करना आवश्यक। इस मौके पर जिला सड़क सुरक्षा समन्वयक समिति सदस्य सुनील सक्सेना, उप निरीक्षक यातायात त्रिलोकी नाथ पांडे, ऑटो एवं ई रिक्शा चालक सहित यातायात पुलिस कर्मी मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment