मंदिर से ढाई कुंटल के घंटे चोरी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, March 10, 2026

मंदिर से ढाई कुंटल के घंटे चोरी

खागा, फतेहपुर, मो शमशाद । कोतवाली क्षेत्र के हरदो स्थित सिद्धपीठ बड़े भीट बाबा के मंदिर से सोमवार की रात लगभग ढाई कुंटल के घंटे चोरी हो गये। सुबह चार बजे वहां रह रहे बाबा ज़ब झाड़ू लगाने लगे तो देखा घंटे की जंजीरें जमीन पर मंदिर के पास पड़ी हुई थी तभी बाबा ने वहीं हरदो के लोगों व पुलिस को चोरी की जानकारी दिया चोरी की

पुजारी से बातचीत करती पुलिस।

जानकारी होते ही खागा चेयरमैन गीता सिंह व प्रतिनिधि रामगोपाल सिंह व सभासद प्रतिनिधि शनि सिंह सेंगर सहित मौके पर गांव के लोग मौजूद रहे। कोतवाल रमेश सिंह पटेल ने बताया कि मौके पर टीम भेजी गई है। जांच की जा रही है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages