काँग्रेस जिलाध्यक्ष का पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक वर्ष अध्यक्षीय पूर्ण होने पर किया सम्मान - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, March 25, 2026

काँग्रेस जिलाध्यक्ष का पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक वर्ष अध्यक्षीय पूर्ण होने पर किया सम्मान

बांदा, के एस दुबे  । जिला कांग्रेस कमेटी स्टेशन रोड कार्यालय में लोकप्रिय जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित द्वारा एक वर्षीय अध्यक्षीय कार्यकाल पूर्ण किए जाने को लेकर कांग्रेस पदाधिकारियों द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें कांग्रेस जनों ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित का माल्यार्पण कर हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई दी गई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित द्वारा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शिवबली सिंह को कांग्रेस के प्रति की गई सेवाओं के फलस्वरूप माल्यार्पण कर सम्मान शाल उढ़ाकर व श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मीडिया से रूबरू होते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने बतलाया कि "प्रदेश व राष्ट्रीय नेतृत्व के द्वारा मुझे


तीसरी बार जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेवारी विश्वास के साथ सौंपी गई है, मेरा दायित्व है कि मेहनत कर कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करना है, उन्होंने आगे बतलाया कि संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के सहयोग से ग्राम पंचायत से लेकर जिले स्तर तक कमेटियों का गठन, एस आई आर पुनर्निरीक्षण, मतदाता सूची में पैनी निगाह रखकर प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस जनों द्वारा पूर्ण निष्ठा एवम् ईमानदारी से कार्य किया गया, साथ ही प्रदेश व राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार अनेक मूलभूत समस्याओं को लेकर धरना, प्रदर्शन व आंदोलन किए गए व जनपद के अन्दर ज्वलंत समस्याओं को लेकर ज्ञापन के माध्यम से शासन व प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराया गया, अन्त में उन्होंने ने कहा कि मैं कांग्रेस जिलाध्यक्ष कम मुझे एक कार्यकर्ता के रूप में जाना जाए, कांग्रेस मेरा परिवार है, प्रत्येक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मेरे परिवार का सदस्य है, निरन्तर मुझे सबका सहयोग मिल रहा है, सदैव मैं सभी का आभारी रहूंगा।"

इस अवसर पर एआईसीसी सदस्य रमेश चन्द्र कोरी, शहर अध्यक्ष अफसाना शाह,युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव आकाश दीक्षित, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान एडवोकेट, पूर्व महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुमन शुक्ला, जिला महामंत्री/मीडिया प्रभारी सत्यप्रकाश द्विवेदी एडवोकेट, शोएब रिजवी, कालीचरण निगम, जितेन्द्र गौरव, अमित तिवारी, प्रवक्ता राममिलन पटेल,जिला सचिव हेमन्त कुमार वर्मा, बाबूराम यादव, रामकुमार सिंह, कालीचरण साहू, भइयालाल पटेल, कंट्रोल रूम प्रभारी बी लाल भाई, बांदा कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार द्विवेदी, धीरेन्द्र पांडेय धीरू, अभिषेक मिश्रा, सुनील चौरसिया पिप्पी, युवा कांग्रेस नेता ईशू फैज खान, साद खान, रामगोपाल बाघा, छेदीलाल धुरिया, किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रामकिशोर द्विवेदी, सुखदेव गांधी, रफत खान, सेवकराम वर्मा, वीरेन्द्र धुरिया, अशोक वर्धन कर्ण, के पी सेन, इस्लाम भाई, शब्बीर सौदागर, भूपत सिंह, मेहंदी हसन, सोनू सौदागर, लालबाबू राजपूत, सैय्यद वारिस अली सहित काफी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages