ओवरलोड ट्रक ने बाइक सवार की ली जान - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, March 25, 2026

ओवरलोड ट्रक ने बाइक सवार की ली जान

बांदा, के एस दुबे । मटौंध थाना क्षेत्र में ओवरलोड ट्रक में बाइक सवार युवक को मारी टक्कर हुई मौके पर मौत मृतक के पिता ने गया केवट पुत्र स्व० लोटन केवट निवासी ग्राम चाँदी पाठी थाना अजयगढ़ जिला पन्ना म०प्र० ने थाना में शिकायती पत्र में बताया कि 24/03/26 को समय करीब 8 बजे रात में पीड़ित का लडका राम मिलन अपनी मोटरसाइकिल वाहन संख्या M.P 35 ML/6403 से अपनी रिश्तेदारी में काशीपुर दुरेंड़ी जा रहा था कि रास्तें में दुरेड़ी अण्डर ब्रिज के बीच में दुरेंड़ी की ओर से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक वाहन संख्या UP 41 AT/4500 जिसका अज्ञात


चालक तेज व लापरवाही से चलाकर आया और मेरे लड़के उपरोक्त की मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दिया जिससे मेरे लड़के राममिलन की मौके पर ही मृत्यु हो गई है तथा मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गई है। वही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वही जब पूरे मामले की जानकारी थाना प्रभारी निरीक्षक से की गई तो उनके द्वारा बताया गया की पीड़ित की  तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages