परीक्षा को शुचितापूर्ण ढंग से नकलविहीन सम्पन्न कराना जिम्मेदारी: डीएम - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, March 11, 2026

परीक्षा को शुचितापूर्ण ढंग से नकलविहीन सम्पन्न कराना जिम्मेदारी: डीएम

अभ्यर्थियों की सुगमता के लिए रेलवे, रोडवेज, टैक्सी स्टैंड में हेल्प डेस्क कराएं स्थापित

पुलिस भर्ती बोर्ड के गाइडलाइन के अनुसार केंद्रों में कराया जाए परीक्षा का रिहर्सल

जिले के सात केन्द्रों में 14 व 15 मार्च को दो पालियों में होगी परीक्षा

फतेहपुर,  मो शमशाद । उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ की आयोजित उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती की परीक्षा सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत प्रशिक्षण कार्यक्रम जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह की अध्यक्षता में महात्मा गांधी सभागार कलेक्ट्रेट में केंद्र प्रभारी, केंद्र व्यवस्थापक, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट के साथ सम्पन्न हुआ। डीएम ने कहा कि पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ द्वारा आयोजित उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती की परीक्षा सकुशल शुचितापूर्ण ढंग से नकलविहीन पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराई जाये। उन्होंने परीक्षा से संबंधित अधिकारी व कर्मचारी को निर्देशित किया कि भर्ती बोर्ड द्वारा दिए गए निर्देशो का भाली-भांति अध्ययन करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन

बैठक में भाग लेते डीएम व अन्य।

संवेदनशीलता के साथ करते हुए बोर्ड द्वारा निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार परीक्षा सम्पन्न कराएं। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही व शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने सेक्टर मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया कि परीक्षा केंद्रों का रूट निर्धारण पहले से कर लें। परीक्षा से संबंधित कार्यदाई संस्था सीसीटीवी कैमरे लगवा दें और उनकी क्रियाशीलता की जांच कर ले और अन्य सभी व्यवस्थाये भी करा ले। उन्होंने कहा कि पुलिस भर्ती बोर्ड के गाइडलाइन के अनुसार परीक्षा के पूर्व दिए परीक्षा का रिहर्सल निर्धारित तिथि के अनुसार कर लें साथ ही सभी व्यवस्थाये दूरस्थ रखे। उन्होंने अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 से कहा कि रोडवेज, टैक्सी संचालकों, होटल संचालकों के साथ बैठक कर अभ्यर्थियों की सुगमता के लिए सभी तैयारी पूर्ण करा लें। साथ ही रोडवेज, रेलवे टैक्सी स्टैंड में एक हेल्पडेस्क स्थापित करा दें ताकि अभ्यार्थियों को परीक्षा केंद्र जाने में कोई असुविधा न हो। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापको से कहा कि सभी व्यवस्थाएं दी गई गाइडलाइन के अनुसार करा लें। परीक्षा कराने के लिए नियुक्त अधिकारी व कर्मचारियों का परिचय पत्र बनवाएं। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों में दी गाइडलाइन के अनुसार अभ्यर्थियों का प्रवेश कराया जाए एवं सघन तलाशी भी कराई। जिला विद्यालय निरीक्षक ने परीक्षा सकुशल सम्पन्न कराने के लिए दिए गए निर्देशो का विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की लिखित परीक्षा जनपद मे सात केंद्रों में 14 व 15 मार्च को परीक्षा कराई जाएगी। परीक्षा दो पालियों में होगी। प्रथम पाली प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक द्वितीय पाली अपरान्ह 03 बजे से 05 बजे तक होगी। परीक्षा केंद्रों में अभ्यर्थियों का प्रवेश परीक्षा के दो घंटे पूर्व से होगा एवं परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट पूर्व प्रवेश बंद कर दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों में दो क्लॉक रुम बनाए जाए जिसमें एक अभ्यर्थियों का समान और दूसरे में परीक्षा सम्पन्न कराने वाले अधिकारी/कर्मचारियों का समान रखा जाएगा। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0, अपर पुलिस अधीक्षक, उपजिलाधिकारी सदर, खागा, बिन्दकी, अपर उपजिलाधिकारी, वरिष्ठ कोषाधिकारी, केंद्र व्यवस्थापक, केंद्र प्रभारी, सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages