बांदा, के एस दुबे । अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित चयन प्रक्रिया में पूरे देश से केवल 50 उम्मीदवारों का चयन किया गया है, जिसमें महाविद्यालय के छात्र नीरज कुमार एवं रत्ना देवी भी शामिल है। विधि महाविद्यालय के प्रबंधक यश शिवहरे ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इंटर्नशिप कार्यक्रम के दौरान नीरज और रत्ना देवी को न केवल विधि एवं न्याय मंत्रालय बल्कि सुप्रीम कोर्ट तथा अन्य मंत्रालय के कामकाज को करीब से जानने, समझने तथा अनुभवी
![]() |
| नीरज और रत्ना। |
कानूनी पेशेवरो के मार्गदर्शन में काम करने का अवसर मिला और उन्हें कानूनी अनुसंधान, नीति निर्माण एवं विभिन्न कानूनी प्रक्रियाओं में संभावित महत्वपूर्ण अनुभव भी प्राप्त हुआ। मंत्रालय द्वारा इन्हे इस अवधि के लिए मानदेय भी प्रदान किया गया। प्रबंधक श्री शिवहरे एवं निदेशक डॉ. सर्वेश कुमार ने छात्रों को इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने यह भी कहा कि छात्रों की यह उपलब्धि महाविद्यालय के लिए प्रेरणास्त्रोत बनेगी।


No comments:
Post a Comment