समाचार पत्र विक्रेता संघ ने मयंक के निधन पर जताया शोक - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, March 1, 2026

समाचार पत्र विक्रेता संघ ने मयंक के निधन पर जताया शोक

बांदा, के एस दुबे । समाचार पत्र विक्रेता संघ ने अपने मीडिया प्रभारी मयंक शुक्ला के बीमारी के चलते हुए आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है और उसे संगठन के लिए गहरी क्षति बताते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। संघ के जिला अध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति समेत पदाधिकारियों ने दो मिनट का मौन रखा और श्रद्धा सुमन अर्पित कर दिवंगत आत्मा की चिर शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। ज्ञात रहे संगठन के जिला मीडिया प्रभारी

मयंक शुक्ला। फाइल फोटो

मयंक शुक्ला गिरवां निवासी एवं वरिष्ठ पत्रकार डॉ. शीलवृत सुकुल के पुत्र थे। संगठन ने शोकाकुल परिवार प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। श्रद्धांजलि देने वालों में संरक्षक राजकुमार गुप्ता, विमल कृष्ण श्रीवास्तव, अनिल राजपूत, कमलेश पाल, कमलेश अवस्थी, गोपी, मलखान कबीर, जयप्रकाश, प्रकाश गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages