महिलाओं की शिकायतों का प्राथमिकता से करें निस्तारण: अंजू - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, March 9, 2026

महिलाओं की शिकायतों का प्राथमिकता से करें निस्तारण: अंजू

जनसुनवाई में आईं नौ शिकायतें, संबंधित विभागों को अग्रसारित

आयोग की सदस्य ने यूपीएससी में स्थान लाने वाली छात्रा को आवास पहुंचकर दी बधाई

फतेहपुर, मो शमशाद । उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य अंजू प्रजापति की अध्यक्षता में लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जिसमें दूर-दराज से आई महिलाओं की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया। कुल नौ आवेदन प्राप्त हुए। शिकायतों को संबंधित विभागों को अग्रसारित करते हुए निर्देशित किया कि गुणवत्तापूर्ण, प्राथमिकता के आधार व समयबद्ध ढंग से संवेदनशीलता के साथ निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इसके उपरांत पिछली जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों की समीक्षा की गई। आयोग की सदस्य ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान महिलाओं को विधिक अधिकारों एवं विभिन्न कानूनों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी भी प्रदान की गई। सदस्य अंजू प्रजापति ने कहा कि

जनसुनवाई में महिलाओं की शिकायतें सुनतीं राज्य महिला आयोग की सदस्य।

केन्द्र एवं राज्य सरकार की संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र महिलाओं तक शत-प्रतिशत पहुंचाया जाना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने पर भी विशेष बल दिया तत्पश्चात संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में जनपद की दो बेटियों खागा निवासी रंजना सिंह सेंगर एवं ग्राम मौजमाबाद निवासी शंभवी तिवारी ने पास कर जनपद का मान बढ़ाया। सदस्या ने खागा पहुंचकर रंजना सिंह सेंगर को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। सदस्या कल (आज) भिटौरा ब्लॉक के मौजमाबाद निवासी शंभवी तिवारी को बधाई देने जाएंगी। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी, महिला थानाध्यक्ष, प्रोबेशन कार्यालय के अधिकारी/कर्मचारीगण सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages