कोराईं मार्ग से अवैध दीवार न हटी तो होगा आंदोलन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, March 10, 2026

कोराईं मार्ग से अवैध दीवार न हटी तो होगा आंदोलन

फतेहपुर, मो शमशाद । शहर के आबूनगर स्थित किसान पार्टी के कार्यालय में बैठक संपन्न हुई। जिसमें जनहित के मुद्दों और प्रशासनिक उदासीनता पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष अवधेश उर्फ भोला ने कोराईं क्षेत्र में रास्ते की जमीन पर हुए अवैध अतिक्रमण का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। जिलाध्यक्ष अवधेश उर्फ भोला ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गया प्रसाद दुबे ने जनहित में जिस मार्ग का निर्माण कराया था, उस पर भू-माफियाओं ने अवैध दीवार खड़ी कर कब्जा कर लिया है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि यह न केवल जनता के रास्ते का अवरोध है, बल्कि एक स्वतंत्रता सेनानी की विरासत का अपमान भी है। यदि

बैठक करते किसान पार्टी के पदाधिकारी।

प्रशासन ने जल्द ही इस अवैध दीवार को ढहाकर रास्ता साफ नहीं कराया, तो किसान पार्टी सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी। बैठक में उपस्थित प्रदेश अध्यक्ष रणजीत सिंह पटेल ने भी प्रशासन के समक्ष कई ज्वलंत मुद्दे रखे। जिसमें चमन बाग में बिना अनुमति के काटे गए आम और महुआ के पेड़ों के दोषियों पर तत्काल मुकदमा दर्ज किया जाए। तेलियानी विकास खंड के अस्ता गांव में काफी समय से अधूरी पड़ी पानी की टंकी का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर पूरा कराया जाए ताकि ग्रामीणों को पानी मिल सके। बैठक के अंत में कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे जनता के हक की लड़ाई को रुकने नहीं देंगे। इस दौरान भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और क्षेत्रीय किसान मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages