अखबार वितरण सेंटर पर आयोजित हुआ होली मिलन कार्यक्रम
बांदा, के एस दुबे । हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े धूमधाम के साथ समाचार पत्र विक्रेता संघ बांदा के द्वारा स्टेशन में स्थित अखबार वितरण सेंटर पर होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में सभी वितरक साथी एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। समाचार पत्र विक्रेता संघ बांदा के जिला अध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति ने बताया की जय कार्यक्रम हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया और यह कार्यक्रम के माध्यम से वितरक एकता की मिसाल दिखती है और सभी वितरक साथियों ने एक दूसरे को लाल लगाकर होली पर्व की बधाई दी और आगे बताया होली पर्व आपस में गिले शिकवे मिटाकर एक दूसरे को गले लगा कर होली पर्व की
![]() |
| होली मिलन के दौरान मौजूद अखबार वितरक। |
बधाई दी जाती है ऐसे पर्व पर वितरक साथियों ने एक विशेष शपथ ली कि हम सब एकजुट होकर कार्य करेंगे। इस दौरान आशु द्विवेदी, आकर्षित मिश्रा, सुरेशचंद्र गुप्ता, प्रकाश गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, संरक्षक महामंत्री अनिल कुमार राजपूत, जिला सचिव जयप्रकाश कबीर, जिला उपाध्यक्ष कमलेश पाल, भगवानदास, राजेश कुमार, शेखर, अंकित प्रजापति, हर्षित धुरिया, गोपी कृष्ण, मलखान, कबीर आदि कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment