सपाईयों ने सम्राट अशोक की मनाई जयंती - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, March 26, 2026

सपाईयों ने सम्राट अशोक की मनाई जयंती

चित्र पर माल्यार्पण कर व्यक्तित्व पर की चर्चा

फतेहपुर, मो शमशाद । समाजवादी पार्टी कार्यालय में प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार सम्राट अशोक की जयंती मनाई गई। चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके जीवन पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि उन्हें सम्राट अशोक इसलिए कहा जाता है क्योंकि वो न केवल एक शक्तिशाली विजेता थे बल्कि एक असाधारण मानवतावादी शासक भी बने। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह व संचालन जिला

सम्राट अशोक के चित्र पर पुष्प अर्पित करते सपाई।

महासचिव चैधरी मंज़र यार ने किया। कार्यक्रम में हीरालाल साहू, वीरेंद्र यादव, सुघर लाल यादव, चेयरमैन राजकुमार मौर्या, डॉ अमित पाल, सुहैल खान हेमू, सुमित साहू, रत्नेश रत्ना, नरेंद्र लोधी, नंद किशोर पाल, चंदन पाल, शिवकरन सिंह, दीपेंद्र शर्मा, इब्राहिम खान, शमशुल हुदा, शिवशंकर यादव, गिरजाशंकर विश्वकर्मा, गोविंद कुमार, कृष्ण कुमार, अंकित पायलट, अजय चैधरी, शैलेन्द्र मिश्रा, कालिका प्रसाद आदि मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages