तमंचा के साथ वांछित अभियुक्त गिरफ्तार - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, March 12, 2026

तमंचा के साथ वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

फतेहपुर, मो शमशाद । औंग थाना पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान में बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार मुकदमा संख्या 17/2026 (धारा 115(2)/352/351(2)/125/109 बीएनएस एवं 3/25 आम्र्स एक्ट) में वांछित आरोपी कैलाश नारायण पाण्डेय पुत्र स्वर्गीय गुरुप्रसाद निवासी मयारामखेड़ा थाना औंग को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी

पुलिस टीम की गिरफ्त में अभियुक्त।

के दौरान अभियुक्त के पास से एक अवैध तमंचा 12 बोर और दो जिंदा कारतूस 12 बोर बरामद हुए। गिरफ्तार अभियुक्त को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर न्यायालय भेज दिया गया है। गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनुज यादव, उपनिरीक्षक आकाश सिंह, उपनिरीक्षक हरिन्दर सिंह, कांस्टेबल दीपू सिंह शामिल रही। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages