विहिप ने साधु संत समागम का किया आयोजन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, March 27, 2026

विहिप ने साधु संत समागम का किया आयोजन

भंडारे में लोगों ने पाया प्रसाद 

बिंदकी, फतेहपुर, मो शमशाद। विश्व हिंदू परिषद द्वारा साधु संत समागम कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें आए हुए साधु तथा संतों ने सनातन धर्म को मजबूत करने, राष्ट्र प्रेम व राष्ट्र की रक्षा पर बल दिया है। कस्बे के कुंवरपुर रोड स्थित मां शारदा महाविद्यालय में शुक्रवार को विश्व हिंदू परिषद द्वारा भारतीय हिंदू नववर्ष एवं श्रीराम जन्मोत्सव के मौके पर साधु संत समागम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हवन पूजन उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया। भंडारे का शुभारंभ कन्या भोज के साथ किया गया। इसके बाद साधु संतों को भोजन कराया गया इसके बाद लगातार भंडारा चला रहा जिसमें कई हजार लोगों ने प्रसाद पाया और धन्य हुए। साधु संत समागम कार्यक्रम में साधु संतों को सम्मानित भी किया गया। साधु संत समागम कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डंडी

भंडारे का प्रसाद ग्रहण करतीं कन्याएं।

आश्रम के रामास्वामी ने सनातन धर्म की मजबूती राष्ट्र रक्षा और सामाजिक एकता पर जोर दिया उन्होंने हिंदू एकता पर बल दिया तथा कुरीतियों को मिटाकर भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम संयोजक भाजपा के वरिष्ठ नेता मां शारदा महाविद्यालय कुमारपुर रोड बिंदकी के प्रबंधक अनिल गुप्ता चार्ली रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला धर्माचार्य संपर्क प्रमुख एसडी अवस्थी ने किया जबकि संचालन दीप्ति अवस्थी ने किया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष राजेश सिंह, बजरंग दल के नगर संयोजक विमलेश बाजपेई सहसंयोजक सजल शर्मा व अभय सोनी रहे। इसके अलावा कार्यक्रम में अशोक गुप्ता, श्रवण गुप्ता उर्फ गप्पू संचित गुप्ता सुनीता अग्निहोत्री वीरेंद्र गुप्ता राधेश्याम शुक्ल इंद्र नारायण तिवारी प्रभात पांडे उर्फ आशु पांडेय आदि रहे। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages