दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत में तीन जिंदा जले - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, March 26, 2026

दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत में तीन जिंदा जले

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

बांदा, के एस दुबे । जिले के मटौंध थानाक्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह आमने-सामने की भिड़ंत के बाद दो ट्रकों में आग लग गई जिससे तीन लोगों की जलकर मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर है। पुलिस ने यह जानकारी दी। बांदा नगर क्षेत्र की पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) मेविस टाक ने बताया कि मटौंध थानाक्षेत्र में मुंडेरी मोड़ पर बांदा-महोबा राष्ट्रीय राजमार्ग में बृहस्पतिवार सुबह दो ट्रकों में आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिससे उनमें भीषण आग लग गई। 


उन्होंने बताया कि इस हादसे में ट्रकों में फंसे चालक सुरेश पांडेय (55), सूरज नाथ उर्फ साधु (43) और परिचालक (खलासी) सनी (28) की जिंदा जलकर मौत हो गयी, जबकि अभिषेक यादव (23) को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सीओ ने बताया कि इस हादसे में जान गंवाने वालों और घायल के परिजनों को सूचना दे दी गयी है तथा आगे की कार्यवाही की जा रही है। सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के अभियान के तहत मिर्जापुर में एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। बाणसागर नहर परियोजना से जुड़े एक जूनियर इंजीनियर को ठेकेदार का बिल पास करने के एवज में रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages